logo

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेंगी झारखंड की ये 10 खिलाड़ी 

sport2.jpeg

रांची 

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इन खिलाड़ियों में निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, सोनल मिंज, महिमा टेटे, प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग के नाम शामिल हैं। बता दें कि राष्ट्रीय कैंप बैंगलुरू में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक साई सेंटर में आयोजित होगा। इससे पहले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए भी झारखंड की 6 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा चुका है। 

इस आधार पर किया गया चयन 
सभी खिलाड़ियों का चयन 13 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साई रांची के सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्थानांतरण सीनियर साई एक्सिलेंसी सेंटर कोलकोता में हो गया है। गौरतलब है कि झारखंड के कई खिलाड़ी सीनियर नेशनल में हॉकी बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। सीनियर के अलावा जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी झारखंड की नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज  और संजना होरो को आमंत्रित किया गया है। 

इन्होंंने दी शुभकामनाएं 
राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोणबेगी, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, अशोक भगत, जयंत केरकेट्टा, असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे, रांची रेलवे के प्रशांत मुखर्जी सहित हॉकी झारखंड, खेल विभाग एवं साई के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Women's Hockeyjharkhand hockeyteamplayers